News and Updates
12032025_393_banner.jpg

आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर राज्य में विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए राज्य में विधि व्यवस्था संधारण की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मौके पर मुख्यमंत्री ने वरीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग श्रीमती वंदना दादेल, डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा श्री प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अभियान श्री ए०वी० होमकर, पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग श्री असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय श्री मनोज कौशिक सहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

References:https://cm.jharkhand.gov.in/node/15105