News and Updates
26012025_350_banner.jpg

मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित महिला हॉकी इंडिया लीग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का खेल के प्रति प्रेम एवं गहरे लगाव की बानगी आज फिर देखने को मिली। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज मरांग गोमके जयपाल सिंह स्ट्रोटर्फ स्टेडियम मोरहाबादी, रांची में आयोजित महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री यहां जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब एवं ओडिशा वॉरियर्स के बीच खेले गए फाइनल मुकाबला का लुत्फ उठाया तथा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। ओडिशा वॉरियर्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हराकर उद्घाटन संस्करण का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन को अपने बीच पाकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ। मुख्यमंत्री भी गर्मजोशी के साथ खिलाड़ियों को चीयर करते हुए नजर आए।

References:https://cm.jharkhand.gov.in/node/19604