News and Updates
01092025_508_banner.jpg

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित "करम पूर्व संध्या समारोह-2025" कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित "करम पूर्व संध्या समारोह-2025" कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को करम महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने एक समृद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत हमें दिया है। पूरा आदिवासी समाज एकजुट रहकर इस विरासत को इसी प्रकार आगे बढ़ाएं। आदिवासी समुदाय की संरक्षा के लिए देश में कई कायदे-कानून बनाए गए हैं, कई सारी व्यवस्थाएं भी बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पूरी दुनिया में आदिवासी समाज के प्रति हमेशा विचार-विमर्श होता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आदिवासी समाज कई कारणों से, कई नीतियों की वजह से इधर-उधर बिखर जा रहे हैं, लेकिन हमारी वर्तमान पीढ़ियों ने हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं को अलग-अलग प्लेटफार्म, अलग-अलग माध्यमों का उपयोग कर सामाजिकता को निरंतर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

References:https://cm.jharkhand.gov.in/node/15299